आ गई है गर्मी, पढ़ें 10 काम की बातें ।

आ गई है गर्मी, पढ़ें 10 काम की बातें
 
 1● किसी भी स्थिति में बगैर कुछ खाए घर से न निकले।

 2 ● खुले शरीर बाहर न निकले, टोपी पहने, कानों को ढंककर रखे और आंखों पर धूप का चश्मा जरूर लगाएं |


 3● एसी से निकलते ही एकदम धूप या गर्मी में न जाएं।


 4● ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। जिससे पसीना आकर शरीर का तापमान नियमित निर्धारित हो सके तथा शरीर में जल की कमी न हो।


 5● प्रतिदिन प्याज खाएं और साथ में भी रखें।


 6● अधिक गर्मी में मौसमी फल, फलों का रस, दही, मठ्ठा, जीरा छाछ, जलजीरा, लस्सी, आम का पना पिएं या आम की चटनी खाएं।


 7● हल्का व शीघ्र पचने वाला भोजन करें।


 8● नरम, मुलायम, सूती कपड़े पहनें जिससे हवा और कपड़े शरीर के पसीने को सोखते रहे।


 9●तली हुई या मसालेदार चीज़ों से दूर रहें, यह आपका पेट खराब कर सकती हैं।


 10● इन सब के अलावा समय समय पर आवश्यकता के अनुसार ग्लुकोज का सेवन करते रहे और अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल अनावश्यक न करें। 

धन्यवाद ।
 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आपको चौंका देंगे हरी मिर्च खाने के ये बेहतरीन फायदे...

जाने कैसे जीरा घटाता है वजन ?