आ गई है गर्मी, पढ़ें 10 काम की बातें ।
आ गई है गर्मी, पढ़ें 10 काम की बातें 1● किसी भी स्थिति में बगैर कुछ खाए घर से न निकले। 2 ● खुले शरीर बाहर न निकले, टोपी पहने, कानों को ढंककर रखे और आंखों पर धूप का चश्मा जरूर लगाएं | 3● एसी से निकलते ही एकदम धूप या गर्मी में न जाएं। 4● ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। जिससे पसीना आकर शरीर का तापमान नियमित निर्धारित हो सके तथा शरीर में जल की कमी न हो। 5● प्रतिदिन प्याज खाएं और साथ में भी रखें। 6● अधिक गर्मी में मौसमी फल, फलों का रस, दही, मठ्ठा, जीरा छाछ, जलजीरा, लस्सी, आम का पना पिएं या आम की चटनी खाएं। 7● हल्का व शीघ्र पचने वाला भोजन करें। 8● नरम, मुलायम, सूती कपड़े पहनें जिससे हवा और कपड़े शरीर के पसीने को सोखते रहे। 9●तली हुई या मसालेदार चीज़ों से दूर रहें, यह आपका पेट खराब कर सकती हैं। 10● इन सब के अलावा समय समय पर आवश्यकता के अनुसार ग्लुकोज का सेवन करते रहे और अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल अनावश्यक न करें। धन्यवाद ।