आयुर्वेद के अनुसार केसर में कौन, कौन से गुण मौजूद होते है ?

आयुर्वेद के अनुसार केसर में मौजूद है ये सभी गुण, आप भी जानिए




 1● मस्तिष्क को बल देती है व हृदय और रक्त के लिए हितकारी होती है।


 2● खाद्य पदार्थ और पेय को रंगीन और सुगन्धित करती है।


 3● स्तनों में वृद्धि करती है तथा व स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए दूधवर्द्धक कही गई है।


 4● केसर बहुत ही उपयोगी गुणों से युक्त होती है। यह उत्तेजक, वाजीकारक, यौनशक्ति बनाए रखने वाली होती है।
यह कामोत्तेजक होती है। इसे त्रिदोष नाशक माना गया है।


 5● स्वाद और सुगंध में रुचिकर होने के साथ ही मासिक धर्म साफ करना इसका महत्वपूर्ण गुण है।


 6● यह गर्भाशय व योनि संकोचन जैसे रोगों को भी दूर करती है।


 7● यह त्वचा का रंग उज्ज्वल करने मे मदद करती है। इसे उत्तम रक्तशोधक माना गया है।


 8● स्वादिष्ट होने के साथ यह पौष्टिक भी है। प्रदर और निम्न रक्तचाप को ठीक करने में सहायक होती है।


 9● यह कफ नाशक का काम करती है। आयुर्वेद में इसे मन को प्रसन्न करने वाली भी माना गया है।

10● यह उन महिलाओं के लिए बहुत ही उपयोगी मानी गई है । जिनको माइग्रेन और डिप्रेशन जैसी भयंकर समस्या होती है। लेकिन इसको किसी वैद्य अथवा डॉक्टर की सलाह पर दूध के साथ लेना उचित होता हैं ।

अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर करे ताकि सभी मित्रों और बंधुओं को यह ज्ञान प्राप्त हो सके ।

धन्यवाद । पंडित : श्री राजेश वैष्णव ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आ गई है गर्मी, पढ़ें 10 काम की बातें ।

आपको चौंका देंगे हरी मिर्च खाने के ये बेहतरीन फायदे...

जाने कैसे जीरा घटाता है वजन ?